दरगाह थाना क्षेत्र में लूट के इरादे से एक जने की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एफएसएल और एमओबी की टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं। हत्यारों की तलाश में पुलिस की टीमें भी दबिश दे रही हैं।
अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र के लाखनकोटड़ी क्षेत्र में रहने वाले घनश्याम दास केसवानी का शव आज सुबह घर की ही रसोई में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलते ही जिला पुलिस कप्तान राजेन्द्र सिंह, दरगाह वृताधिकारी ओमप्रकाश मीणा, थानाधिकारी मानवेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि घनश्याम दास अविवाहित था और घर में अकेला रहता था, जबकि अन्य किराएदार भी यहां रहते हैं। घनश्याम दास लोगों को ब्याज पर रुपए देने का काम करते थे।
रात को देखा था उसे
जांच में जुटे पुलिस अधिकारी
- फोटो : amar ujala
मृतक घनश्याम दास के घर से ज्वैलरी, नगदी सहित अन्य महंगे सामान गायब हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि लूट के इरादे से हत्या की गई। क्षेत्रवासी भंवरलाल साहू ने बताया कि मृतक घनश्याम दास को रात्रि में बारह बजे देखा गया था। उनसे मिलने के लिए कई लोग आते थे। किसी जानकार ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस की टीम हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश में जुट गई है।