फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई गया था पूर्व मंत्री का परिवार, लौटे तो फ्लैट में हो चुका था ये कांड

Thu, 11 Jan 2018 01:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि चोरों ने पूर्व मंत्री के फ्लैट को भी नहीं छोड़ा। चोर यहां से ताले तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


नकबजनी की यह वारदात हुई है राजधानी जयपुर के सदर थाना इलाके में। प्रदेश के भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री और कोलायत, बीकानेर से पूर्व विधायक रहे देवीसिंह भाटी का परिवार अजमेर रोड पुलिया के पास सुखी जीवन अपार्टमेंट में एक फ्लैट में रहता है। वारदात के वक्त फ्लैट सूना था। घर के सभी लोग मुंबई घूमने गए थे। आज घर लौटे तब वारदात का पता चला।
 
विज्ञापन

पांच अन्य फ्लैटों के भी तोड़े गए ताले

- फोटो : FILE PHOTO
जानकारी के अनुसार पिछले तीन-चार दिनों से भाटी का परिवार निजी काम से मुंबई गया था। आज तड़के घर के लोग वापस जयपुर लौटे तो फ्लैट के ताले टूटे मिले। तब सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

मौका मुआयना के दौरान सामने आया कि देवीसिंह भाटी के फ्लैट के अलावा इसी अपार्टमेंट में पांच अन्य फ्लैटों के ताले भी तोड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि भाटी के फ्लैट में ताले तोड़कर चोर करीब सात लाख रुपयों के जेवरात और नकदी चुराकर ले गए। अन्य फ्लैटों में चोरी गए सामान का पता नहीं चला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें