फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसने जन्म दिया उसी मां का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया

Sun, 27 Aug 2017 04:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
जिस मां ने उसे जन्म दिया था उसी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। यह चौंकाने वाला मामला सामने आने के बाद आसपास के इलाके में हर कोई दंग है।
विज्ञापन


घटना भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना इलाके की है। यहां खाखला गांव में आज एक मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे ने अपनी मां सोहनी देवी का गला दबाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को गंगापुर अस्पताल में रखवाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपित बेटे प्रकाश तेली को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मौके से एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। अभी ये सामने नहीं आया है कि ऐसी क्या बात हुई जो बेटे ने मां की हत्या कर दी। वहीं, आसपास के लोगों के कहना है कि मां-बेटे में आए दिन झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें