फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा ने कहा था इसलिए बेटी को मार दिया, बोली मां

Wed, 06 Sep 2017 02:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पूनम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेटे की चाहत आज के युग में कोई मायने नहीं रखती। इसके बावजूद आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं कि जो मां के रिश्ते को भी तार-तार कर रही हैं।
विज्ञापन


ताजा मामला चूरू जिले के सादुलपुर थाना इलाके की है। यहां दुमकी गांव में रहने वाली मां पूनम ने कथित तांत्रिक बाबा के कहने पर अपनी 11 दिन की बेटी का गला घोंटकर जान ले ली। इसके बाद ये मां अपने घरवालों को गुमराह करती रही और कहती रही कि बच्ची को बिल्ली खा गई है। शक होने पर जब पुलिस ने सख्ती से महिला से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस का बताया कि बाबा का हुक्म था, इसलिए उसने बेटी को मार दिया। इस पर पुलिस ने हत्यारी मां को गिरफ्तार कर लिया।

सादुलपुर थाना पुलिस के मुताबिक दुमकी निवासी सतवीर मेघवाल के बेटे मुकेश की शादी करीब दो साल पहले हरियाणा के नलोई सिवानी निवासी पूनम से हुई थी। मुकेश हरियाणा के महेंद्रगढ़ में मजदूरी करता है। उसके शादी के बाद पुत्री ने जन्म लिया था। 12 दिन पहले उसके दूसरी बेटी पैदा हो गई। इसी दौरान जब सभी घरवाले एक दिन पहले खेत गए हुए थे। तभी पूनम ने अपनी 11 साल की बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मां करती थी जादू-टोना

- फोटो : सांकेत‌िक च‌ित्र
आरोप है कि पूनम ने नवजात की हत्या की और उसके बाद शव को पलंग पर रखकर चादर से ढंक दिया। परिजनों के पूछने पर कहा कि बच्ची को बिल्ली खा गई। पूनम की ननद सुमन को शक होने पर उसने परिजनों को बताया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। परिजनों के अनुसार पूनम जादू—टोना करती थी। उसकी हरकतों से परिजन परेशान रहते थे। वह अपने परिजनों पर प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाती रहती है।

गौरतलब है कि इससे पहले जोधपुर शहर के मोगड़ाखुर्द में रहने वाली मां शोभा ने बेटा नहीं होने पर मासूम बेटी रविना, दिव्या और संजना को साथ में लेकर खेत में बने टांके में छलांग लगा दी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें