फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थैला बदल कर लगाई दो लाख की चपत, महिला और बच्चे पर शक

Tue, 05 Dec 2017 09:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सीकर शहर के सुभाष चौक में आज खरीददारी करने आए व्यापारी का दो लाख रुपए व कागजात से भरा थैला पार हो गया। 
विज्ञापन


व्यापारी यहां कपड़ा व्यापारी की दुकान पर आया था। यहां एक सीसीटीवी में कैद इस वारदात के अनुसार, एक महिला और बच्चे ने कथित रूप से थैला बदल कर वारदात अंजाम दिया है। कोतवाली थाना प्रभारी महावीर सिंह राठौड़ के अनुसार नेछवा निवासी व्यापारी सुभाष चौक खरीददारी करने आया था। उसके पास थैले में दो लाख रुपए और उसकी दुकान संबधित जरूरी दस्तावेज थे।  
विज्ञापन


इस दौरान से दुकान पर एक महिला व लड़का सामान लेने आए। उन्होंने  295 रुपए का सामान खरीदा। जाते वक्त उन्होंने अपने थैले से व्यापारी का थैला बदल लिया। हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि थैला अनजाने में बदला गया है या जानबूझ कर। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और  सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें