फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से खेलता हुआ लापता मासूम, नाले में मृत मिला

Wed, 24 May 2017 09:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
dead body - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शिप्रापथ इलाके में मंगलवार देर शाम को घर से लापता हुए तीन साल के बच्चे का शव बुधवार सुबह महारानी फार्म नाले में पड़ा मिला। शिप्रापथ पुलिस ने बालक की हत्या की बात से इंकार किया है। मौत के सभी पहलूओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूल रुप से कूच बिहार पश्चिम बंगाल निवासी मणिशंकर अपने परिवार के साथ गोपालपुरा बाईपास पर किरण विहार में किराए से रहकर मजदूरी करता है। मंगलवार शाम करीब सात बजे उसका तीन साल का बच्चा गौरव खेलने के दौरान अचानक लापता हो गया। कई घंटों की तलाश के बाद पुलिस को बच्चे के लापता होने की जानकारी दी। गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। तब पुलिस ने गौरव की तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार सुबह करीब पौने सात बजे एक बच्चे का शव महारानी फार्म नाले में पड़ा होने की सूचना मिली। तब गौरव को तलाश करते हुए उसके पिता मणिशंकर और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। बच्चे के शव को बाहर निकाला। इसी दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया। 

पुलिस का मानना है कि खेलते वक्त गौरव नाले में गिर गया और बहता हुआ घर से करीब 200 मीटर दूर आ गया। इसके बाद उसका शव किनारे में आ गया। गौरव का परिवार नाले के पास ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना स्थल से बच्चे का घर करीब दो सौ मीटर दूर है। घटना का पता चलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें