नाबालिग विवाहिता की मौत के बाद उसका दाह संस्कार कर दिया। करीब दो महीने बाद यह विवाहिता अचानक परिवार के सामने आ गई। इसके बाद जो विवाहिता को लेकर जो राज खुला उसे सुनकर पुलिस और परिजन भी चौंक गए।
घटना राजस्थान के करौली जिले के सकलूपुरा गांव की है। करौली एसपी अनिल कयाल के मुताबिक यहां एक विवाहिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिस नाबालिग विवाहिता को गिरफ्तार किया है, उसे मृत मानकर परिजन करीब दो महीने पहले दाह संस्कार कर चुके हैं। इस विवाहिता की गिरफ्तारी से परिजन और पुलिस भी सकते में है।
ससुराल नहीं जाना चाहती थी, इसलिए...
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, गांव में दो महीने पहले एक घटना हुई थी। यहां एक घर में चारे के ढेर में भीषण आग लग गई थी। इस आग में जलने से एक महिला की मौत हुई थी। मृतक की पहचान उसके कपड़ों के आधार पर करके एक परिवार ने दाह संस्कार कर दिया गया। करीब दो महीने बाद ये युवती अचानक अपने पीहर लौट आई। ये देखकर घर वाले भी चौंक गए। दरअसल वह ससुराल नहीं जाना चाहती थी। इसलिए उसने एक वारदात को अंजाम दिया।
करौली उपाधीक्षक हनुमान सिंह कविया के मुताबिक जिस दिन विवाहिता की मौत की घटना हुई थी। ठीक उसी दिन से गांव में रहने वाली वृद्धा तीजों जाटव लापता चल रही थी।
उसके बेटे विजेंद्र ने 2 नवंबर को पुलिस थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें यह भी बताया कि अंतिम बार 12 सितंबर को तीजो देवी को विवाहिता किशोरी के साथ देखा गया था।
जानिए,जिसका दाह संस्कार किया वो कौन थी...
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में पुलिस ने विवाहिता किशोरी की गतिविधियों पर निगरानी रखी और कड़ी पूछताछ की तो सब कुछ उगल दिया। पुलिस के अनुसार, ससुराल नहीं जाने की जिद और ख्वाहिश में इस नाबालिग विवाहिता ने खूनी खेल खेला।
साजिश के अनुसार, वह गांव में रहने वाली वृद्धा तीजो देवी के पास गई और उसे गेहूं देने का बहाना बनाकर अपने घर ले लाई। यहां किशोरी ने तीजों देवी की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को चारे के तूड़े ढेर में छिपा दिया। इसके बाद वापस कमरे पर आ गई।
अगले दिन आरोपी ने वृद्धा तीजो पर केरोसिन तेल छिड़ककर चारे के तूड़े में आग लगा दी। इसके बाद शव के पास अपने कपड़े रखकर भाग गई। आग लगने पर विवाहिता के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाई। वहां जो शव मिला। उसे विवाहिता का मानकर दाह संस्कार कर दिया।
बेटे ने कराया मुकदमा दर्ज
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
वारदात का खुलासा होने पर मृतका तीजो जाटव के बेटे विजेंद्र ने आरोपी के खिलाफ मां की हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया। फिलहाल किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेशकर विवाहिता को बाल सुधार गृह, भरतपुर में भेज दिया गया। वारदात के खुलासे की कार्रवाई उपाधीक्षक हनुमान सिंह कविया के निर्देशन में हुई।