फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूमियत पर वार! टॉफी का लालच देकर चार साल की बच्ची को दिया दर्द

Mon, 17 Jul 2017 09:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अभी तो उसने ठीक से अपनों को समझना भी नहीं सीखा था। इसी का फायदा उठाकर एक शख्स ने आज मासूमियत पर वार करके मानवता को शर्मसार कर दिया। आरोपित ने नाबालिग चार साल की मासूम को  टॉफी का लालच देकर हवस का शिकार बना डाला। हालांकि, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


यह घिनौना कृत्य अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, एक चार वर्षीय बालिका से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का घिनौना कृत्य किया। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के पास ही खेल रही थी। तभी गांव का ही रहने वाला बीस वर्षीय मनीष कुमार कोली उसके पास आया और उसे टॉफी का लालच देकर अपने साथ ले गया। यहां पास ही एक मिट्टी के डोळे के पास ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास ही गुजर रहे लोगों ने जब मौके पर जाकर देखा तो वे चौंक गए।

आरोपित लोगों को देखकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को अलवर के महिला अस्पताल में पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। अलवर ग्रामीण एएसपी मूलसिंह राणा पे बताया कि आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें