फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली मनाने घर आई महिला इस हाल में मिली, देखकर चौंके घरवाले

Sat, 28 Oct 2017 04:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पति के साथ वह दिवाली मनाने अपने गांव आई थी। आज जिस हाल में वह मिली उसे देखकर उसके घरवाले भी चौंक गए। 
विज्ञापन


मामला उदयपुर जिले का है। यहां के वल्लभ गांव में 21 वर्षीय विवाहिता राजल कंवर पत्नी भंवरसिंह ने बीती शाम घर पर ही फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर आज उसके पीहर वालों को इसकी जानकारी दी। इस पर मौके पर पहुंचे पीहर पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि मृतका के गुडेल स्थित पीहर से परिजन आज सुबह वल्लभ गांव आए और हत्या का मामला दर्ज कराया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतका के पीहर पक्ष से उसके भाई रामसिंह व सोहनसिंह की रिपोर्ट पर पति भंवरसिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि राजल और भंवरसिंह जयपुर में किसी हॉस्टल में काम करते थे। बताया जा रहा है कि दिवाली की छुट्टियों में दंपती यहां गांव आए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिसके बाद राजल ने फंदा लगा लिया। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें