एक प्रेमी को एेसी सनक चढ़ी कि प्रेमिका को ढूंढते-ढूंढते गुजरात से धौलपुर पहुंच गया और पति के सामने प्रेमिका के माथे पर तमंचा रख दिया। प्रेम प्रसंग में मनमुटाव के चलते एक सिरफिरे प्रेमी ने विवाहिता प्रेमिका को तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद खुद सेल्फॉस खाकर जान देने की कोशिश की। लेकिन स्थानीय लोगों ने प्रेमी को पकड़कर धुनाई कर दी।
यह मामला है राजस्थान के धौलपुर जिले का, जहां नादनपुर गांव में रहने वाली एक महिला को हमीरपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी जागेंद्र ने कल घर में घुसकर तमंचे से गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल प्रेमिका और प्रेमी को अस्पताल पहुंचाया। बाड़ी तहसील के अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर युवक को धौलपुर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
घायल पीड़िता ने पर्चा बयान में बताया कि उसके पति गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते है। वह उनके साथ गुजरात गई थी। जहां आरोपी जागेंद्र से मुलाकात हुई।