फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे देख चौंकी पुलिस, जानिए क्यों

Wed, 05 Jul 2017 08:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फूलों देवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे इसलिए होते हैं कि जब कोई वारदात हो तो उसमें रिकॉर्ड हो जाए, लेकिन जब ये केवल दिखावटी हो तो क्या कहेंगे। यहां आज एक लुटेरा बैंक की इसी लापरवाही के कारण पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन


घटना जैसलमेर के शिव रोड स्थित स्टेट बैंक आॅफ इंडिया से जुड़ी है। यहां आज भैरवा गांव की रहने वाली वृद्ध महिला फूलों देवी अपनी और अपने पति की पेंशन राशि का भुगतान लेने पहुंची। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने बैंक में महिला की रैकी की और बैंक से बाहर निकलते ही बातों में उलझाकर महिला के थैले में रखी 20 हजार की रकम में से 18 हजार रुपए ले उड़ा। कुछ ही देर में जब महिला को शक हुआ तो उसने अपने थैले में देखा तो उसमें 18 हजार रुपए गायब मिले। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बैंक की लापरवाही सामने आ गई।

बैंक में कैमरे चल तो रहे थे लेकिन इनमें रिकार्ड कुछ भी नहीं हो पा रहा था। अब पुलिस ने बैंक के बाहर आसपास की दुकानों से संपर्क कर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया है। हालांकि, फिलहाल पुलिस को इस लुटेरे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें