ट्रेनों के महिला कोच में महिला यात्रियों को हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाली गैंग के दो सदस्यों को रेलवे पुलिस ने पकड़ा है। इनसे लूटपाट की आधा दर्जन से वारदातों का खुलासा हुआ है।
यह कार्रवाई कोटा और सवाईमाधोपुर जीआरपी ने संयुक्त रुप से की। जीआरपी की टीम के हत्थे सबसे पहले सवाई माधोपुर निवासी अबरार चढ़ा। वह आगरा में लूट का माल बेचने की फिराक में था। उससे मिली सूचना के आधार पर रेलवे कॉलोनी निवासी भानू को गिरफ्तार किया गया। भानू इस गेंग का सरगना है। इस गेंगे में दो लोग वारिश और राजेश मीणा भी शामिल है। ये दोनों फरार है।
इन लुटेरों ने हाल ही में 31 मई की रात मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट में चलटी ट्रेन में दो महिलाओं को पिस्टल दिखाकर उनसे नकदी, जेवर और मोबाइल लूटे थे। महिलाओं ने मामला दर्ज करवाया तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आसपास के सभी स्टेशनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 50 से अधिक संदिग्धों पूछताछ की, लेकिन आरोपियों के बारे में जानकारी लूट के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस होने से मिली।
इस गैंग के सदस्यों के खिलाफ पूर्व में भी एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे मारपीट, लूट, डकैती के दर्ज है। बताया जा रहा है कि यह गैंग रेल यात्रियों के साथ के प्रदेशभर के हाईवे पर भी लूट की वारदात को अंजाम देते थे।