फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते धरा गया बाबू

Mon, 28 Aug 2017 05:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्तार फूलचंद - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ग्राम पंचायत के कनिष्ठ लिपिक को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में मांडलगढ़ तहसील का।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि गिरफ्तार फूलचंद पंचायत समिति मांडलगढ़ के ग्राम पंचायत राजगढ़ में पदस्थापित कनिष्ठ लिपिक है।

उसके खिलाफ कैलाशचंद्र वैष्णव ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना में शेष किश्त की राशि 30 हजार रुपये स्वीकृत करने की एवज में ग्राम पंचायत राजगढ़ में कार्यरत लिपिक फूलचंद रैगर मुझसे 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा हैं।
विज्ञापन


तब एसीबी भीलवाड़ा के इंस्पेक्टर शिव प्रकाश के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवाया गया। इसके बाद आज ग्राम पंचायत राजगढ़ जिला भीलवाड़ा मैं कार्यरत लिपिक फूलचंद रैगर को परिवादी कैलाशचंद्र वैष्णव से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें