फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात से पहले पुलिस को लग गई भनक, पकड़े गए पांच शातिर नकबजन 

Tue, 16 Jan 2018 08:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सांगानेर थाने में गिरफ्तार पांच आरोपी - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
आमतौर पर पुलिस वारदात के बाद ही पहुंचती है, लेकिन राजधानी में पुलिस ने नकबजनी की साजिश रचते वक्त ही पांच शातिर युवकों को गिरफ्त में ले लिया। जिनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई जयपुर कमिश्नरेट में सांगानेर थाना पुलिस ने की है। डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विजय कुमार मीणा उम्र 18 साल निवासी नादौती, सत्यभान मीणा उम्र 20 साल और आरोपी विकास उर्फ विक्की उम्र 19 साल निवासी टोडाभीम है।

चौथा आरोपी हरिओम मीणा उम्र 21 साल निवासी टोडाभीम हाल महेश काॅलोनी, जवाहर सर्किल जयपुर और पांचवां आरोपी पंकज मीणा उर्फ पवन उम्र 19 साल निवासी टोडाभीम हाल किरायेदार सचिवालय विहार थाना सांगानेर सदर जयपुर है। ये पांचों आरोपी करौली जिला, राजस्थान के रहने वाले है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पहले भी कर चुके है वारदातें

हवालात - फोटो : Demo pic
डीसीपी के मुताबिक सोमवार रात को सांगानेर थानाप्रभारी शिवरतन गोदारा को सूचना मिली कि 5-6 चोर बम्बाला पुलिया के पास एक गन्दे नाले में बैठकर नकबजनी की साजिश रच रहे है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को ​धरदबोचा।

पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह ने एक आरोपी पंकज उर्फ पवन, हरीओम और विजय मीणा को पहचान लिया कि वे पहले भी नकबजनी, वाहन चोरी एवं लूट में गिरफ्तार हो चुके है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से नकबजनी करने के दो औजार (लोहे के नकब), बरामद किये गये है।

इसके अलावा एक मेजर जीप व एक बुलट मोटर साईकिल मिली है। जो कि सांगानेर इलाके से चुराना बताया है। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह ने थाना सांगानेर व सांगानेर सदर से 8 चारपहिया वाहन चोरी किए है। इसके अलावा सांगानेर व प्रताप नगर थाना इलाके से 6 बुलट मोटर साईकिल चुराई है। करीब एक दर्जन चोरी की वारदातें करना बताया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमे पहले भी दर्ज है। इनमें आरोपी हरीओम के विरूद्व 12 लाख की लूट का भी केस दर्ज है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें