फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी पर हमले के आरोप में दो भाइयों समेत एक दंपती को 7-7 साल की सजा

Mon, 22 Jan 2018 08:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पड़ोसी पर जानलेवा हमले के आरोप में दो भाइयों समेत एक दंपती को शहर की एक अदालत ने सात साल की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन



जयपुर जिले की अतिरिक्त सत्र न्यायालय क्रम-5 ने आरोपी गुल्ली हरिजन, उसके भाई राजेन्द्र हरिजन तथा दंपती प्रकाश व माया को सात—सात साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने प्रत्येक अभियुक्त पर दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

अदालत ने जुर्माना अदा करने पर इसे पीडि़त पक्ष को देने के आदेश दिए हैं। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक राजेश चौधरी ने अदालत को बताया कि हजारी लाल अपनी पत्नी लालीदेवी के साथ झालाना कच्ची बस्ती में अभियुक्तों के पड़ोस में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियुक्तों और हजारी लाल का 7 दिसंबर 2015 को किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस पर अभियुक्तों ने भवन निर्माण के लिए पड़े ईट-पत्थर से हजारी लाल को गंभीर घायल कर दिया। घटना के अगले दिन घायल की पत्नी ने मालवीर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें