फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी कुएं में कूदी तो पति ने उठाया यह खतरनाक कदम

Mon, 17 Apr 2017 09:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलपुर के सदर थाना इलाके में सोमवार को पति और पत्नी के आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। दोनों ने आपसी विवाद के चलते ये कदम उठाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धौलपुर के अजीत ढाबा क्षेत्र में रहने वाली आरजू कुछ दिन पहले ही अपने पिता के घर आई थी। बीती रात उसका पति रंजीत हरजन निवासी मध्यप्रदेश भी उसे लेने आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके चलते नाराज होकर पत्नी आरजू ने अलसुबह घर के पास ही एक कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


इसकी खबर जैसे ही रंजीत को लगी तो वह भी यह गम सह नहीं पाया। रंजीत ने कुछ देर बाद ही अजीत ढाबा के पास स्थित हाइवे पर किसी वाहन के आगे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। अब मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें