फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्डिंग के लिए गर्ल्स टॉयलेट में छिपा कर रख दिया मोबाइल, भेद खुला तो...

Mon, 21 Aug 2017 04:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
hidden camera - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एक स्कूल के गर्ल्स टॉयलेट में छिपाकर रखे गए मोबाइल का पता चला, जो रिकॉर्डिंग मोड पर था। जब एक छात्रा की नजर पड़ी, तो पूरे स्कूल में ही नहीं, उनके परिजनों के बीच भी खलबली मच गई। चौंका देने वाली बात यह थी कि इस हरकत में जो नाम उजागर हुआ वह कोई और नहीं बल्कि स्कूल का ही चौकीदार था।
विज्ञापन



यह मामला राजस्थान के नागौर जिले का है। जानकारी के अनुसार यहां कुचेरा क्षेत्र के गाजू गांव में एक सरकारी स्कूल है, जहां टॉयलेट में कैमरा मोबाइल छिपा कर लगाने की बात सामने आई है। छात्राओं के परिजनों का आरोप है कि यह करतूत स्कूल के ही चौकीदार की है। जिसने मौका पाकर टॉयलेट की दीवार में छेद किया और फिर वहां एक मोबाइल फोन लगाकर उसका रिकार्डिंग मोड आॅन कर रखा था। चौकीदार पिछले तीन दिनों से गायब है।

शिकायत के बावजूद स्कूल प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर छात्राओं के गुस्साए परिजनों ने आज पुलिस थाने में दस्तक दी। लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं होने पर परिजनों ने स्कूल पहुंचकर ताला लगा दिया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टायलेट में छात्रा की यूं पड़ी मोबाइल पर नजर

hidden camera - फोटो : Demo pic
बताया जा रहा है कि गत शुक्रवार को किसी छात्रा की टॉयलेट में छिपा रखे मोबाइल पर नजर पड़ी, तो उसने सहपाठी छात्राओं को इसकी जानकारी दी। इससे स्कूल की छात्राओं में खलबली मच गई। उन्होंने तत्काल स्कूल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। इससे स्कूल स्टॉफ भी सकते में आ गया।

बताया जा रहा है कि भनक लगते ही चौकीदार अपना मोबाइल फोन लेकर स्कूल से फरार हो गया। वहीं, बदनामी और हंगामे के डर से स्कूल प्रबंधन ने भी पुलिस को सूचना देने की बजाए टॉयलेट को लॉक कर दिया।

बाद में, छात्राओं ने परिजनों को सूचना दी तो वे भी सकते में आ गए और परिजनों ने आज एकजुट होकर पुलिस थाने में शिकायत की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें