फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में बाल अपचारियों ने लूटी किशोरी की अस्मत फिर की नृशंस हत्या

Fri, 29 Sep 2017 08:46 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रेप
विज्ञापन
दुर्गा सप्तमी के दिन डांडिया खेलने गई एक नाबालिग बच्ची की नृशंस हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मामले का पर्दाफाश कर दिया है। कोटा के अनंतपुरा थाना इलाके में बुधवार देर रात एक किशोरी की पत्थरों से कुचलकर की गई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए कोटा पुलिस ने दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दोनों बाल अपचारियों ने हत्या से पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की बात भी कबूली है। पुलिस के मुताबिक एक बाल अपचारी किशोरी से एक तरफा मोहब्बत करता था। जिसके चलते किशोरी और उसके परिजनों से झगड़ा भी हुआ था। इसी की रंजिश पाले बैठे बाल अपचारी ने किशोरी को धोखे से सुनसान इलाके में बुलवाया और दुष्कर्म के बाद पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

डांडिया खेलने अकेली गई थी किशोरी

demo pic
कोटा के अनंतपुरा इलाके की उड़िया बस्ती में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची बुधवार रात डांडिया खेलने जाने को अकेली घर से निकली थी जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। किशोरी के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने उसे तलाशना शुरू कर दिया था और देर रात अनंतपुरा थाने में बच्ची के लापता होने की सूचना दी। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें