फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकर में लव जिहाद: मामले ने लिया मोड़ पुलिस चाहती है ये...

Sat, 03 Jun 2017 04:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
राजस्थान के सीकर में दांतारामगढ़ में कथित लव जिहाद मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने मामले में दांतारामगढ़ उप प्रधान बसंत कुमावत सहित सात जनों पर सामाजिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी की ओर से उपखंड मजिस्ट्रेट न्यायालय में पाबंद करवाने के लिए एक इस्तगासा पेश किया गया है। इसमें दांतारामगढ़ पंचायत समिति के उप प्रधान बंसत कुमावत, पूर्व उप जिला प्रमुख हनुमान झाझड़ा, पूर्व जिला परिषद सदस्य एडवोकेट राजेश चेजारा, भाजपा कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह मंढा, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष शेर सिंह उमाडा सहित श्यामसुन्दर स्वामी और राजेश वैष्णव पर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने, साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस की ओर से दायर इस्तगासे में ये भी आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने के मामले का खुलासा करने की मांग को लेकर 29 मई को दांतारामगढ़ में सभा व रैली की। इस सभा में भाषण व मौखिक तौर पर लव जिहाद का नाम लेकर लोगों को दूसरे समुदाय के प्रति भड़काने का प्रयास किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दांतारामगढ़ में एक समुदाय के चार युवकों ने नाबालिग बालिकाओं साथ दुष्कर्म कर उनकी अश्लील फोटो भी फेसबुक पर अपलोड कर दी थी। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर 29 मई को हिंदु जागरण मंच ने दांतारमगढ़ में सभा व रैली कर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया था। ज्ञापन के दौरान ही मंच के कार्यकर्ताओं व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दीक्षित के बीच झड़प हो गई थी।

मामले में पुलिस ने आरोपित राजा खान और रोशन खान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। वही एक नाबालिग आरोपी को निरूद्ध किया गया है। एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें