खेल रत्न से पुरस्कृत पैरा एथलीट देवेंद्र झाझड़िया आज राजस्थान पहुंचे। यहां जयपुर एयरपोर्ट पर झाझड़िया का उनके प्रशंसकों और परिवारजनों ने भव्य स्वागत किया। देवेंद्र झाझड़िया खेल रत्न अवार्ड पाने वाले पहले पैरा एथलीट है।
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पिछले मंगलवार को राजस्थान के पैरा एथलीट खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को खेल रत्न से सम्मानित किया। रियो पैरालंपिक में जैविलन थ्रोअर देवेंद्र झाझड़िया ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। यह अवार्ड पाने वाले वह पहले पैरा एथलीट है।
नई दिल्ली के राष्ट्र्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने झाझड़िया के साथ पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह को इस वर्ष खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समाराेह में क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर सहित 17 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति अर्जुन पुरस्कार भी प्रदान किए गए। खेल रत्न में साढ़े सात लाख की पुरस्कार राशि दी जाती है।