कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व से पहले दो बीती देर रात को शराब के ठेके पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष ने फायरिंग कर दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
वारदात राजस्थान में चूरू जिले के सादुलपुर थाना इलाके में हुई। जहां राघा गांव में शराब के ठेके पर दो सगे भाईयों राजबीर व आनंद की हत्या की गई।
वे दोनों शराब के ठेके पर काम करते थे। हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है।
पुलिस के मुताबिक कल देर रात को शराब ठेका मालिक व एक हिस्ट्रीशीटर के बीच हुई कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई थी। जिसमें बीच- बचाव कर रहे दोनों भाइयों राजबीर व आनंद की गोली लगने से मौत हो गई।
इन पहलूओं पर फायरिंग की घटना की जांच
revolver
- फोटो : Demo pic
एक मृतक के बेटे ने सादुलपुर में छह नामजद सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इनमें राजगढ़ थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। थानाधिकारी अनिल बिश्नोई ने बताया कि दोनों मृतकों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।
मृतक राजबीर को पेट में व मृतक आनंद की जांघ में गोली लगी। वारदात के बाद तनाव को देखते हुए चूरू पुलिस लाइन, हमीरवास व दुधवा थानों की अतिरिक्त पुलिस टीम बुलाई गई।