फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम पर यहां लगा था 25 वर्षीय महिला अनुयायी को गायब करने आरोप, दर्ज हुआ था केस

Mon, 28 Aug 2017 11:29 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम - फोटो : google
विज्ञापन
साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आज अदालत की ओर से सजा सुनाई जाएगी। कई मामलों में विवादित रहे राम रहीम के खिलाफ एक महिला आनुयायी को भी बहला-फुसलाकर गायब करने का आरोप लग चुका है।
विज्ञापन


यह मामला राजस्थान के में करीब दो साल पहले जयपुर के जवाहर सर्किल थाने में दर्ज हुआ था। महिला के पति ने अदालत में इस्तगासे दायक कर आरोप लगाया था कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने उनकी अनुयायी पत्नी को बहला फुसलाकर गायब कर दिया है। वह डेरे पर बार-बार पत्नी को तलाशने गया, लेकिन उसे कोई नहीं मिलवा रहा।

सुनवाई के बाद अदालत ने जवाहर सर्किल थाने में मुकदमा दर्ज करवाने के आदेश दे दिए थे। इसके बाद थाने ने एफआईआर दर्ज की और उसमें राम रहीम पर कई आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन

आज तक सेवादार महिला का कोई सुराग नहीं

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम - फोटो : google
पुलिस के अनुसार मनोहरपुरा कच्ची बस्ती निवासी कमलेश कुमार की ओर से दायर शिकायत पर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। ​यह केस जयपुर की रहने वाली लापता महिला गुड्डी (25) के पति कमलेश कुमार की शिकायत पर कोर्ट इस्तगासे से मई, 2015 को जवाहर सर्किल थाने में दर्ज हुआ था।

परिवादी कमलेश कुमार ने रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि पत्नी गुड्डी के कहने पर गत 24 मार्च 2015 को ट्रेन से सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा जाते समय एक सेवादार से मिला था। डेरा में पहुंचने के बाद सेवादार 28 मार्च को उसकी पत्नी को दत्ता के बुलाने की बात कहकर ले गया। तब से उसकी पत्नी का पता नहीं चला।
विज्ञापन

राम रहीम के साथ था इनका भी नाम, पुलिस ने कहा ये

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम - फोटो : google
जानकारी के अनुसार मामले की जांच जवाहर सर्किल थाने के सबइंस्पेक्टर दिनेश कुमार को सौंपी गई थी। इसके बाद मुकदमे की जांच जवाहर सर्किल थाने से ट्रांसफर कर एसीपी मालवीय नगर को सौंपी गई। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि महिला सिरसा, हरियाणा से लापता हुई थी। तब पिछले साल ईलाका गैर मानकर पुलिस ने मुकदमे में एफआर दे दी। राम रहीम के फैसला आने के बाद राम रहीम से जुड़ा हर मामला काफी संवेदनशील हो चुका है।

पुलिस के मुताबिक कमलेश कुमार की शिकायत में गुरमीत राम रहीम के अलावा डेरा प्रमुख प्रबंध निदेशक डीपीएस दत्ता और डेरा सच्चा सौदा के सतनाम सिंह के खिलाफ भी गुड्डी को बहला-फुसला कर गायब करने का आरोप था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें