फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी घुसपैठ की आशंका, सीमा पर बढ़ी चौकसी, अलर्ट जारी

Sat, 02 Sep 2017 03:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
HIGH ALERT - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में आंतकी घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमा पर चौकसी भी बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक राजस्थान में अलर्ट जारी होने के बाद पाकिस्तान से लगती सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई गई है। आतंकी घुसपैठ की सूचना के बाद प्रदेश की पुलिस व सुरक्षा एजेंसी और भी अलर्ट हो गई हैं। चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधि व व्यक्तियों पर भी नजर रखी जा रही है।

पुलिस हैडक्वाटर में उच्च अधिकारी पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में आतंकी घुसपैठ की आशंका के चलते यह व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। माना जा रहा है कि ऐसे में उत्तर भारत के इलाके में खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

शहरों में भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Terror Alert
इधर, ईद के चलते शहरों में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पहले ही सख्त कर दिए गए हैं। अलवर, भरतपुर, जयपुर, जैसलमेर के सरहदी इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है। खास तौर पर बाहर से आने जाने वाली वाहनों पर नजर रखी जा रही है।

गौरतलब है कि प्रदेश के सरहदी इलाकों में संदिग्धों की धरपकड़ भी पिछले कुछ दिनों से जारी है। करीब पच्चीस से तीस संदिग्ध साल भर में पकड़े जा चुके हैं। कल ही एक संदिग्ध को पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें