इस मासूम नाबालिग बच्ची ने बचपन में अपने पिता को खो दिया। फिर मां ने दूसरी शादी रचा ली। इसके बाद सौतेला पिता ने नाबालिग बेटी को ही दुष्कर्म का शिकार बना दिया। पिता की इस करतूत के बारे में मां को भी पता था, लेकिन वह कुछ नहीं कर सकी। आखिरकार बेटी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह सनसनीखेज मामला है राजस्थान के अजमेर जिले में पुष्कर शहर का। दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग इन दिनों अजमेर स्थित बाल कल्याण समिति की निगरानी में रह रही है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग किशोरी ने रिपोर्ट में बताया कि बचपन में ही उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद मां ने राजेंद्र माली नाम के व्यक्ति से दूसरा विवाह रचा लिया।
करीब तीन साल पहले एक दिन रात को सौतेले पिता ने उससे गलत हरकतें की। विरोध करने पर उसे डराया धमकाया और फिर इसके बाद पिछले करीब तीन साल से पीड़िता अपने सौतेले पिता की दरिंदगी का शिकार होकर दुष्कर्म का दंश झेल रही थी।