फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाल के मार्फत रिश्वत ले रहा था आबकारी प्रर्वतन अधिकारी, अब हुआ फरार

Fri, 21 Jul 2017 06:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
bribe - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एक शराब विक्रेता से तीन हजार रुपए प्रतिमाह की बंधी रिश्वत के रूप में मांगने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई की है। एसीबी ने दलाल को रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जबकि एसीबी कार्रवाई की भनक लगने पर आबकारी थाने का प्रवर्तन अधिकारी थाने से भाग निकला।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा टीम ने यह कार्रवाई एएसपी ठाकुर चंद्रशील कुमार के निर्देशन में की। एएसपी ठाकुर के मुताबिक झालावाड़ के पिड़ावा तहसील स्थित गांव सालरी में बालचंद मीणा की शराब की अधिकृत दुकान है। जहां परिवादी अशोक कुमार मीणा सेल्स कर्मचारी है। पिछले दिनों अशोक ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई कि भवानीमंडी आबकारी थाने का प्रवर्तन अधिकारी महेश कुमार प्रतिमाह 3000 रुपए मासिक बंधी के हिसाब से चार महिनों की बंधी रिश्वत के रूप में मांग रहा है।

इसके बाद एसीबी टीम ने दलाल अनिल को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन महेश फरार हो गया।अब एसीबी की टीम फरार प्रर्वतन अधिकारी की तलाश में जुटी है।






 
विज्ञापन

तो एसीबी ने ऐसे रचा ट्रैप

bribe - फोटो : Demo pic
एसीबी द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया जिसमें आरोपी महेंद्र कुमार 2000 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से बंधी लेने को राजी हुआ। जब परिवादी अशोक मीणा ने सिर्फ 6000 रुपए होने की बात कही। तब प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र कुमार ने रिश्वत की यह रकम भवानी मंड़ी में स्थित 16 नंबर की देशी दुकान पर सेल्सकर्मी अनिल कुमार को देने को कहा।

इस पर कल देर शाम को परिवादी अशोक कुमार बंधी की रकम लेकर दारु की दुकान पर सेल्समैन अनिल कुमार को देने गया। ज्योंही अनिल ने बंधी की रकम ली। तब इशारा मिलते ही एसीबी टीम ने अनिल कुमार को धर दबोचा। पूछताछ में उसने रिश्वत की रकम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र कुमार के लिए लेने की बात कही। इसके बाद एसीबी टीम महेंद्र कुमार के आॅफिस पहुंची, लेकिन तब तक भनक लगने पर महेंद्र कुमार आबकारी थाने से फरार हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें