पुलिस ने एक ड्रग स्मगलर को पकड़ा, उसके बास से ब्राउन शुगर भी पकड़ी। पूछताछ में हुए खुलासे ने पुलिस चौंक गई जब उसे पता चला कि युवक वाहन चुराने में भी लिप्त रहा है।
दरअसल, उदयपुर जिले के नाई थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान युवक को दस ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम कपिल पुत्र दामोदर व्यास निवासी हेलाघाटी रामपुरा बताया। उसने यहां अंबामाता क्षेत्र में एक बाइक भी चुराना स्वीकार किया है। आरोपी ने पूछताछ में ब्राउन शुगर सप्लायर मठ अंबामाता निवासी आलम पुत्र अखलाक से खरीदना बताया है। अब पुलिस आलम को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है।