रामगंज थाना इलाके में हुए बवाल पर पूरी तरह काबू पाने के लिए पुलिस और प्रशासन की तरफ से प्रयास जारी हैं। किसी भी तरह की आशंका से निपटने के लिए नीचे ही नहीं ऊपर भी निगरानी कर दोहरे प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ड्रोन से इलाके की निगरानी भी शुरू कर दी है। इस निगरानी में पुलिस भी एकबारगी सकते में आ गई। ड्रोन से हुई निगरानी में नजर आया कि इलाके की घरों की छतों पर पत्थर और ईटें जमा थीं। ऐसे में दोबारा से इस तरह की घटना की पुनरावृति की आशंका पुलिस को बनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने घरों में शांति समिति की बैठक भी बुलाई।
गौरतलब है कि कल रात हालात बेकाबू हुए, तो पुलिस प्रशासन ने तड़के ही कर्फ्यू लगा दिया। चार थाना इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया। इलाके की गलियों और मुख्य सड़कों पर गश्त भी की गई।