फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता के दफन बच्चे का वापस लिया डीएनए, आरोपियों से कराया जाएगा मैच

Mon, 19 Jun 2017 01:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नागौर में एक गैंग रेप पीड़िता के दफन बच्चे का एक बार फिर डीएनए सैंपल लिया गया है। ये सैम्पल गैंग रेप के आरोपियों के डीएनए सैम्पल से मैच कर रहा है या नहीं, जानने के लिए लिया है। 
विज्ञापन


अगस्त 2016 में एक महिला ने शिक्षक कैलाश, पुलिसकर्मी कैलाश और एक अन्य व्यक्ति सहीराम पर गैंग रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद ये महिला गर्भवती हो गई और उसने पिछले दिनों एक बच्चे को जन्म दिया था। इस बच्चे की बाद में मौत हो गई।

पुलिस की देखरेख में मृत बच्चे के शव को खोदकर बाहर निकाला गया और जेएलएन अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने डीएनए सैम्पल लिए। सैम्पल लेने की पूरी प्रक्रिया के दौरान नागौर एसडीएम परसाराम और मकराना सीओ पूनमचंद मौजूद थे।
विज्ञापन


बच्चे का डीएनए सैम्पल पहले भी लिया गया था, लेकिन वह आरोपियों के डीएनए से मैच नहीं हुआ था। इसके बाद महिला ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया था। इसे देखते हुए दुबारा डीएनए सैम्पल लिए गए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें