फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा व्यवसायी पर फायरिंग के इरादे से आया था ये बदमाश, पुलिस ने दबोचा

Fri, 26 Jan 2018 06:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजमेर की कोतवाली थाना पुलिस ने सर्राफा व्यवसायी पर फायरिंग की योजना बनाने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश ने योजना बनाना कबूल किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली थानाधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर 2017 को आरआर ज्वैलर्स के संचालक व उसके बेटे को मारने के इरादे से कुछ बदमाश आए थे। जिन्हें पुलिस की टीम ने दबोच लिया था वहीं कुछ फरार हो गए थे। मामले की तफ्तीश में सामने आया कि जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा ने सर्राफा व्यवसायी से फिरौती मांगी थी, जो उसने देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए हिस्ट्रीशीटर मीणा ने बदमाशों के जरिए फायरिंग की योजना बनाई थी।

थानाधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि लम्बे समय से फरार चल रहे गड्ढी मालियान निवासी भोलू उर्फ भोलेश्वर माली के घर आने की जानकारी मिली। इस पर आरोपी भोलू को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी भोलू ने योजना बनाने की बात कबूली की है। आरोपी का आपराधिक रिकाॅर्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें