फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्म की दुनिया में इन्होंने बनाए 100, जानिए कैसे

Thu, 06 Jul 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजमेर के कोतवाली थाना पुलिस ने संभागभर में नकबजनी, चैन स्नेचिंग, वाहन चोरी सहित अन्य वारदात अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने सौ से अधिक वारदात कबूली हैं। वहीं गिरोह के कब्जे से चोरी की बाइक और कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


उत्तर वृताधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि बढ़ती वारदात को लेकर कोतवाली थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने बदमाशों का पीछा कर उनके पूरे गिरोह की जानकारी जुटाई। इसके बाद गिरोह के सरगना फिरोज और उसके 7 साथियों को गिरफ्तार किया। गिरोह चैन स्नेचिंग, वाहन चोरी, पर्स लूट, नकबजनी सहित अन्य वारदात को अंजाम देता था। गिरोह से चोरी के वाहन खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है।

कबाड़ी के गोदाम से एक मारूति कार, 16 बाइक व कटे हुए चैसिस जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने शहर के लगभग सभी थानों में वारदात अंजाम दी है। सभी आरेापियों को रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें