फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 लाख की ठगी कर भगौड़े बन गए थे ये दंपती, सात साल बाद धरे गए

Sat, 26 Aug 2017 04:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खळ-चूरी खरीदकर उसके एवज में 67 लाख रुपए नहीं चुकाने वाले दंपती को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। यह दंपती पिछले साल साल से फरार था। कोर्ट ने भी दंपती को भगौड़ा घोषित कर रखा था।
विज्ञापन


मामला कोटा की गुमानपुरा थाना इलाके से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने 7 साल पहले 67 लाख की ठगी कर फरार हुए दंपती को गिरफ्तार किया है। प्रियंका इंटरप्राइजेज के नाम से कंपनी चलाने वाले ब्रोकर प्रताप शर्मा और उसकी पत्नी ममता शर्मा को पुलिस ने जयपुर के सांगानेर से दबोचा। गुमानपुरा थानाधिकारी विजय शंकर शर्मा ने बताया कि दोनों ने साल 2010 में शिव एडीबल के बजरंग लाल साहू से 67 लाख की खळचूरी की खरीद की थी। इसके बाद दोनों ने पैसा नहीं चुकाया। इस दौरान दंपती को घाटा भी लगा। यह देख दोनों ने खळचूरी की खरीद फरोख्त कर उसका सारा पैसा लेकर फरार हो गए। 7 साल से दोनों पति-पत्नी ने पूना और जयपुर में फरारी काटी। कोर्ट ने भी दंपती को भगौड़ा घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें