फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों से बिछुड़कर सहमा बच्चा, गश्ती पुलिस ने संभाला

Wed, 02 Aug 2017 07:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
रवि निवासी फैजाबाद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जगतपुरा में महल रोड पर बीती देर रात को अक्षयपात्र मंदिर के पास गश्त के दौरान पुलिस को एक बच्चा रोते बिलखते मिला।
विज्ञापन


परिजनों से बिछुड़कर अलग होने से बच्चा इतना डर-सहमा हुआ है कि उसकी तबीयत खराब हो गई। जिससे पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। काफी पूछने पर भी 11 वर्षीय बच्चे ने परिजनों के बारे में कुछ नहीं बताया। आखिरकार, थोड़ा सामान्य होने पर बच्चे ने अपनी जानकारी दी। अब पुलिस उसे परिजनों से मिलाने में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि रात करीब दस बजे अक्षयपात्र मंदिर के पास गश्त के दौरान एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। तब बच्चे को मंदिर के पास दुबका बैठा देखकर पुलिस ने उससे नाम पता पूछा तो वह ठीक से बोल नहीं पा रहा था। तबियत भी खराब लगी तो पुलिस उसे अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने बाल विभाग व स्वयंसेवी संस्थाओं को सूचना दी। आज बच्चे को छुट्टी मिल गई। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम रवि निवासी फैजाबाद बताया। एसआई शीला ने बताया बच्चे के परिजनों की तलाश की जा रही है। उसे बाल शिशु गृह में छोड़ा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें