आज सुबह मां शौच के लिए गई तो अपने सात साल के बेटे की हालत देखकर चीख उठी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
अजमेर के किशनगढ़ स्थित मार्बल मण्डी में 7 साल के बच्चे का गला काटकर मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांधीनगर थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
गांधीनगर थाना प्रभारी भागसिंह ने बताया कि बिहार निवासी दुलारी देवी, उसका 7 साल का बेटा फूला कुमार और जेठ बजरंगी वन्स मार्बल में रहकर मजूदरी करते हैं। दुलारी के पति नवीन शर्मा की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि दुलारी का बेटा फूला बीती रात करीब 9 बजे अचानक लापता हो गया। फूला को आस-पास के इलाके में तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिला।