राजधानी में बाइक सवार चेन स्नेचिंग की वारदातों ने महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। पुलिस की गश्त व सुरक्षा व्यवस्था को गच्चा देकर बाइक सवार बदमाश महिलाओं के गले से चेन लूटने की वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे है।
पुलिस के मुताबिक मुरलीपुरा निवासी जीवनराम अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनका पीछा करते हुए नजदीक आए और जीवनराम की पत्नी के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़कर भाग निकले। गनीमत रही कि वारदात की वजह से पीड़िता महिला अनियंत्रित होकर गिरने से बाल-बाल बच गई। घटना के बाद जीवनराम ने हल्ला मचाते हुए काफी दूरी तक बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन चेन स्नेचर भाग निकले।