तेज रफ्तार बस व ट्रक की भीषण भिड़ंत में आज 3 जनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 लोगों से ज्यादा घायल हो गए।
यह हादसा राजस्थान के राजसमंद जिले में शुक्रवार को चारभुजा थाना इलाके में हुआ। यहां अमरतिया के पास राजसमंद डिपो की रोडवेज बस व ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि बस और डम्पर के परखचे उड़ गए। हादसे में बस व ट्रक में सवार 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य सवारियां गंभीर घायल हो गई। घटना का पता चलने पर राजसमंद एसपी और चारभुजा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बस में फंसे हुए लोगों को निकालने का बचाव कार्य शुरु हुआ। हादसे के बाद वहां मातम छा गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।