फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां आग ने मचाया ऐसा ताडंव, करोड़ों का सामान जलकर खाक

Mon, 17 Apr 2017 09:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कृषि उपज मण्डी में आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाड़मेर शहर की कृषि उपज मण्डी में आग लगने से चार दुकानें जलकर स्वाह हो गई। माचिस और तेल के पीपे दुकानों में होने के कारण यहां आग इतनी विकराल हो गई कि फायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार रात लगी भीषण आग में करोड़ों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मण्डी के अकृषि विक्रय के डी4 ब्लॉक में एक किराणे की दुकान में रात करीब 9.30 बजे अचानक आग लग गई। आग ने पास में स्थित तेल—घी, रूई, रजाइयां  और माचिस से भरी दुकानों को चपेट में ले लिया। सारे ज्वनशील पदार्थों की दुकानें होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से करीब दस करोड़ का सामान जलने की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलने पर मण्डी व्यापारी मौके पर पहुचे तथा पुलिस मय जाप्ता मौके पर पहुंची। दस दौरान सात दमकल व 80 सदस्यों की टीम के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दुर्घटना के दौरान मण्डी व्यापारी, पुलिस, विधायक मेवाराम जैन, सभापति लूणकरण बोथरा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।

उधर, अचानक लगी आग के कारण मौके पर अफरा—तफरी मच गई। अन्य दुकानदारों ने आनन—फानन में गाड़ियां मंगाकर सामान शिफ्ट करना शुरू कर दिया। चार दुकानों में लगातार आग लगने से मण्डी परिसर में हड़कम्प मच गया। विधायक मेवाराम ने नगरपरिषद के अलावा अन्य प्राइवेट कंपनियों से दमकल मंगवाई, तब जाकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें