फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के जवानों के बीच पहुंचे मुक्केबाज विजेंद्र सिंह, बांटे बॉक्सिंग के अनुभव

Thu, 21 Dec 2017 08:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
भारतीय मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
अफ्रीकी बाॅक्सिंग चैम्पियन अर्नेस्ट अमुजु से मुकाबले के लिए गुलाबी नगर जयपुर में आए सुप्रसिद्ध भारतीय मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह आज राजस्थान पुलिस के जवानों से मिलने पांचवीं बटालियन आरएसी, घाटगेट परिसर में पहुंचे। जहां उन्होंने राजस्थान पुलिस खेल टीमों के खिलाड़ियों से वार्तालाप कर हौसला अफजाई की।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह ने राजस्थान पुलिस की विभिन्न खेल टीमों के लगभग 200 खिलाड़ियों,  उनके प्रशिक्षकों एवं पांचवीं बटालियन आरएसी के अधिकारियों, जवानों से बातचीत कर अपने अनुभव साझा किए। बाॅक्सर विजेन्द्र सिंह ने बताया कि कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से ही खेलकूद के क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है।

उन्होंने कहा की प्रत्येक सफल खिलाड़ी के पीछे अनेकों लोगों का सहयोग, अपनी एकाग्रता, कड़ी मेहनत तथा लक्ष्य के पीछे एकचित होकर प्रयास करने का गुण होता है। उल्लेखनीय है कि विश्वप्रसिद्ध भारतीय विजेन्द्र सिंह सवाई मानसिंह इण्डोर स्टेडियम में 23 दिसम्बर को अफ्रीकी बाॅक्सिंग चैम्पियन अर्नेस्ट अमुजु से महा मुकाबले के लिए गुलाबी नगर में आए हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

23 को बाॅक्सिंग मुकाबला

vijendra singh - फोटो : File photo
आरएसी एडीजी एवं मुख्य खेल अधिकारी के.नरसिम्हाराव ने बताया कि डीजीपी ओपी गल्होत्रा के प्रयासों से विश्वविख्यात भारतीय मुक्केबाज विजेन्द्र को राजस्थान पुलिस के खिलाड़ियों के मनोबल में वृद्धि एवं मार्गदर्शन हेतु आमंत्रण दिया गया था। विजेंद्र ने राजस्थान पुलिस के खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनका मार्गदर्शन किया और उनके खेल संबंधी सवालों का जवाब दिया।

वहीं, राजस्थान पुलिस के सभी खिलाड़ियों ने 23 दिसम्बर को अर्नेस्ट अमुजु से होने वाले विजेन्द्र सिंह के बाॅक्सिंग मुकाबले के लिए चियर्स कर शुभकामनाएं दी। इस हाईवोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए बडी संख्या में राजस्थान पुलिस के खिलाड़ी एवं अधिकारी व कर्मचारी एसएमएस स्टेडियम पहुंचेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें