बीजेपी का एक पार्षद एक्सपोज हो गया। ये पार्षद अपने घर में सट्टे के जरिये दांव लगा रहा था। जिस पर मुखबिर से सूचना मिलते ही यहां छापामारी की गई। पुलिस ने पार्षद और दो अन्य सटोरियों को धर दबोचा।
यह मामला है राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का। जहां पुलिस ने पार्षद के घर से दो लालबत्ती, हुक्के, 22 मोबाइल सेट, 3 एलईडी टीवी, कम्प्यूटर और करोडों रुपयों के सट्टे का हिसाब भी बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नवीन सभनानी भीलवाड़ा नगर परिषद में भाजपा का वार्ड पार्षद है।इसके अलावा अन्य दो आरोपी दीपक व लक्ष्मण है। भारत श्रीलंका एक दिवसीय मैच के दौरान भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने इलाके में सटोरियों पर निगरानी कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।