यदि आप जयपुर के नाहरगढ़ किले पर घूमने जा रहे है तो पहाड़ी पर जयगढ़ किले और चरण मंदिर के बीच बने रास्ते पर आने वाले जानलेवा मोड़ से सावधान रहें। जहां तेज रफ्तार कार ही नहीं बल्कि बाइक हो या कोई और वाहन, इस घुमाव पर जरा भी असंतुलित होते ही सीधे पलटी खा जाता है।
पिछले दो दिनों में यहां दो सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिनमें दो कारें इस जानलेवा घुमाव पर पलटी खा गई और छह से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। इससे पहले भी यहां कई और सड़क हादसे हुए। जिनमें लोगों की जान तक चली गई।
दिल्ली नंबरों की यह टैक्सी कार किराए पर कार उपलब्ध करवाने वाली एक कंपनी के द्वारा लाई गई थी। दुर्घटना थाना उत्तर मौके पर पहुंची और कार को क्रेन की सहायता से खाई से बाहर निकलवाया गया। अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि आखिर इस कार में कितने लोग सवार थे और कितने लोगों को चोट आई।
इसी घुमावदार मोड़ पर एक कार पलटी खा गई थी
नाहरगढ़ पहाड़ी पर पलटी कार
- फोटो : Vishnu Sharma
सोमवार शाम को पहाड़ी पर इसी घुमावदार मोड़ पर एक कार पलटी खा गई थी। जिसमें कानपुर, उत्तरप्रदेश निवासी एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए थे। इसके बाद मंगलवार देर रात को भी नाहरगढ़ की पहाड़ी पर तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित हो पलट गई।
हादसे के बाद कार में सवार लोग वहां से निकलकर भाग निकले। इस वजह से दुर्घटना का पता बुधवार को तब चला। जब नाहरगढ़ किले पर पहुंचे लोगों ने वहां पलटी कार के पास खून बिखरा देखकर पुलिस को सूचना दी।