झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को सट्टा लगाते गिरफ्तार किया है। आरोपित आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नवलगढ़ के छोटा बस स्टैण्ड पर कुछ लोग आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने का काम करते हैं। इस पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपित अनूप है जिसका मेडिकल का कारोबार भी है। सूत्रों के अनुसार आरोपित अनूप भाजपा का कार्यकर्ता भी है। पुलिस ने मौका स्थल से लैपटॉप, लाखों के सट्टे के हिसाब—किताब की पर्चियां और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। अभी मामले में आरोपितों से पूछताछ जारी है।