फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुकमाराम हत्याकांड मामले में बालेसर आज भी बंद, हाइवे जाम

Tue, 23 May 2017 05:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
हाइवे जाम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जोधपुर जिले के बालेसर में शुक्रवार रात को हुए हुकमाराम हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को बालेसर बंद रखा। आक्रोशित लोगों ने हाइवे भी जाम रखा। मामले में पुलिस पर गुमराह करने के आरोप लगने के बाद एसपी डॉक्टर रवि द्वारा अनुसंधान अधिकारी भी बदल गया था। इसके बाद भी ग्रामीणों का आक्रोश नहीं थमा। 
विज्ञापन


दरअसल, पिछले शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने बालेसर निवासी हुकमाराम पुत्र चैनाराम की हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव सेतरावा मेगा हाइवे के पास स्थित धोरों में गाढ़ दिया। जिसके बाद शनिवार को ग्रामीणों ने शव को उठाने से इंकार कर दिया और विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। जहां ग्रामीणों ने किसी स्थानीय व्यक्ति का हत्या में हाथ बताया है।

वहीं, पुलिस द्वारा हुकमाराम की हत्या लूट की नीयत से होना बताने पर ग्रामीण भडक़ गए थे। जिसके बाद आज एक बार फिर ग्रामीण विरोध पर उतर गए है और एनएच—125 पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। साथ ही आरोपियों की जल्द गिरतारी करने की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें