फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर में मां ने तीन बेटियों के साथ खाया विषाक्त

Sat, 24 Jun 2017 09:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर में शनिवार शाम चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ विषाक्त खा लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बालेसर थाना क्षेत्र के बिराई गांव में मां धापू देवी ने अपने ही कलेजे के टुकड़े तीन बच्चियों को विषाक्त पदार्थ खिला दिया। इसके बाद खुद ने भी विषाक्त का सेवन कर लिया। इससे एक पांच वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां धापू देवी और उसकी दो बच्चियों का गंभीर हालत में जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि विषाक्त पदार्थ सेवन करने या कराने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। बालेसर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बालेसर थाना के बिराई गांव निवासी ओमाराम व उसकी पत्नी धापू देवी में लम्बे समय से विवाद चल रहा था। हालांकि अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है कि आखिरकार महिला ने इतना बड़ा कदम किस कारण से उठाया है। पुलिस ने महिला के पीहर पक्ष के लोगों को भी सूचना दी है। उनके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल धापू देवी और उसकी दो बच्चियों का इलाज जारी है।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें