अजमेर में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक द्वारा सोमवार को कार्यालय में विषाक्त पीकर आत्महत्या करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टया विभाग के अधिकारियों से हुई अनबन से व्यथित होकर यह जानलेवा कदम उठाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, अभी नसीराबाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के रामसर स्थित पशुपालन केन्द्र के उपनिदेशक मक्खन लाल ने सोमवार को कार्यालय में विषाक्त का सेवन कर लिया। जब वहां मौजूद कर्मचारियों ने मक्खनलाल की तबीयत बिगड़ती देखी तो हक्के—बक्के रह गए। कर्मचाारी उसे आनन—फानन में तुरंत नसीराबाद के राजकीय अस्पताल लेकर गए, जहां से उनकी हालत देखकर जेएलएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अब यहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में प्रथम दृष्टया विभाग के अधिकारी से चल रही अनबन को लेकर विषाक्त खाने की बात सामने आई है।