फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को छेड़ने वालों की शिकायत की तो पिता के काटे पैर

Tue, 08 Aug 2017 03:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी से छेड़छाड़ करने वालों की शिकायत करना एक पिता के लिए भारी पड़ गया। आरोपियों ने उसके दोनों पैर कुल्हाड़ी से काट दिए। 
विज्ञापन


यह सनसनीखेज घटना अलवर के बहरोड़ थाने से जुड़ी हुई है। जानकारी के अनुसार, जखराना गांव में रहने वाली नाबालिग बीती शाम गांव में बनी टंकी से पेयजल भरने गई थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही चार लड़कों ने उससे छेड़छाड़ की। 

घर आकर उसने अपने पिता को उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी। इस पर नाबालिग के माता-पिता आरोपी लड़कों के घर गए और उनके परिजनों से शिकायत की। यह बात युवकों को नागवार गुजरी। आरोपित युवक देर रात लड़की के घर पहुंचे और पिता पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने पिता के दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे उसके पैर बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, बहरोड़ थाना पुलिस ने चारों आरोपित अनिल उर्फ खाबुचिया, अरविंद उर्फ छोटीया, मुकेश और सुखदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें