एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार उससे लाखों रुपए की ठगी करने वाला एक गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
राजस्थान के दौसा इलाके में पिछले दो महीनों में एटीएम से उनका कार्ड उपयोग में लाए बिना पैसे निकालने की 50 से ज्यादा शिकायतें सामने आई थी। इन शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली और एक टीम बनाई।
इस टीम ने एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर पासवर्ड पता करके लोगों के खातों से रुपए उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों दिल्ली निवासी देवेंद्र गहलोत और रोहतक निवासी सत्यवान सिंह को पकड़ा है। ये लोग एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार करते थे और फिर जैसे—तैसे उसका पासवर्ड पता कर लेते थे। इसके बाद आॅनलाइन उनके खातों से पैसा अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। आरोपियों के पास एक लाख रुपए नकद, स्पाय कैमरे और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस को इन आरोपियों से ठगी की ओर भी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।