फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगंगानगर में जिंदा मिला एंटी टैंक माइन बम, आर्मी ने किया डिफ्यूज

Thu, 01 Jun 2017 02:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
श्रीगंगानगर में जिंदा मिला एंटी माइन बम - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
श्री गंगानगर जिले के रायसिंह नगर में गुरुवार सुबह जिंदा एंटी माइन्स बम मिलने से स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर आर्मी के जवान और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आर्मी की बम स्क्वॉयड की टीम ने बस को डीफ्यूज किया। तब प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पुलिस थानाप्रभारी अरविंद विश्नोई ने बताया कि रायसिंह नगर से अनूपगढ़ जाने वाली रोड पर 41 एनपी बस स्टैंड के पास दोपहर करीब पौने 12 बजे आईईडी माइन्स बम मिला है। इस हैवी इम्पेक्ट वाले बम को देखकर आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास के इलाके को खाली करवा दिया। घेराबंदी कर लोगों को काफी दूर कर दिया।
तब आर्मी की स्पेशल कमांडो टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मौका मुआयना कर बम को डिफ्यूज कर दिया।
पुलिस और आर्मी जांच में जुट गई है। पड़ताल की जा रही है कि यह एंटी माइन्स बम कहां से बस स्टैंड तक पहुंचा। क्या यह बम कहीं ले जाया जा रहा था या फिर नुकसान फैलाने के इरादे से बस स्टैंड पर लाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें