फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदपाल के दोनों भाई कोर्ट में पेश, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Mon, 03 Jul 2017 05:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
यहां हुआ एनकाउंटर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर से ठीक पहले 24 जून को हरियाणा में सिरसा से अरेस्ट आनंदपाल सिंह के दोनों भाइयों देवेंद्रपाल और रुपेंद्रपाल सिंंह को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। 
विज्ञापन


गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर के ठीक पहले 24 जून को हरियाणा में सिरसा से एसओजी पुलिस की गिरफ्त में आए आनंदपाल सिंह के दोनों भाइयों देवेंद्रपाल और रुपेंद्रपाल सिंंह को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

इसके बाद एडिशनल एसपी पवन मीणा एक बुलटप्रुफ गाड़ी में दोनों हार्डकोर बदमाशों को लेकर जयपुर एसओजी आॅफिस के लिए रवाना हुए। इस दौरान हथियारबंद जवानों की कई और गाड़ियां साथ आई। रिमांड के दौरान देवेंद्रपाल सिंह उर्फ विक्की और रुपेंद्र पाल सिंह उर्फ गट्टू से वे फरारी के दौरान कहां—कहां रहे और उन्हें किन—किन लोगों ने शरण दी जैसी जानकारी उगलवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की और गट्टू ने ही सिरसा में अहम खुलासा किया था

Court - फोटो : Demo pic
जानकारी के अनुसार आनंदपाल सिंह के भाई विक्की उर्फ रुपेंद्र पाल सिंह और देवेंद्रपाल सिंह उर्फ गट्टू को गिरफ्तारी के बाद अजमेर की हाई सिक्यूरिटी जेल में भेज दिया गया था। इन दोनों पर फरारी के दौरान एक— एक लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। एसओजी अधिकारियों के मुताबिक विक्की और गट्टू ने ही सिरसा में पकड़े जाने के बाद अहम खुलासा किया था कि आनंदपाल मालासर, चूरू  के एक गांव में हाइवे किनारे बने श्रवण राजपूत के मकान में ठहरा हुआ है।

इसके बाद पुलिस टीम ने आनंदपाल का रात करीब साढ़े 10 बजे एनकाउंटर कर मार गिराया था। वहीं, आनंदपाल के परिजन इस मांग पर भी अड़े हुए है कि आनंदपाल का अंतिम संस्कार तभी करने दिया जाएगा ​जबकि उसके गिरफ्तार भाई देवेंद्र, रुपेंद्र  और मंजीत को अंत्येष्टि के वक्त लाया जाए। लेकिन अभी तक यह मांग मानी नहीं गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें