फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में काम मांगने के बहाने लाखों का माल उड़ाने वाली युवतियांं गिरफ्तार

Mon, 05 Jun 2017 06:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लाखों का माल उड़ाने वाली दो महिला शातिर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
घर में नौकरी के बहाने घुसकर माल उड़ाने वाली दो युवतियां सोमवार को अजमेर के दरगाह थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गई। इन दोनों युवतियोंं के कब्जे से लगभग साढ़े 11 तोला वजनी सोने के जेवरात भी जप्त किए गए हैं।
विज्ञापन


दरगाह थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि खादिम मौहल्ला निवासी सैयद फखरूद्दीन अली के घर पर काम करने वाली दो नौकरानियां 30 मई को उसकी पत्नी की गैर मौजूदगी में चौदह तोला वजनी सोने के जेवरात समेट कर फरार हो गई।

नौकरानियां कलकत्ता की रहने वाली थी और उन्हें बिना किसी पुलिस वेरीफिकेशन के घर में रखा गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोलकाता निवासी मिनाज बेगम और नाजिया बेगम को दरगाह के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी किए गए अधिकांश जेवरात भी बरामद कर लिए गए। 
विज्ञापन


इन युवतियों ने सोने की चूड़ियां दिल्ली में बेचने की बात पुलिस के सामने कबूल की है। चूड़ियां बरामद करने का पुलिस प्रयास कर रही है वहीं पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि अब तक उक्त युवतियां कितने घरों में नौकरी के बहाने चूना लगा चुकी हैं। 

थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मीडिया के जरिए आमजन से अपील भी की कि किसी भी अंजान को अपने घर में नौकरी पर नहीं रखें, पहले उसका पुलिस वैरीफिकेशन करवाएं, इसके बाद नौकरी पर रखें। अंजान को नौकरी पर रखना जानलेवा भी हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें