फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीबी ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पटवारी को दबोचा

Wed, 19 Jul 2017 04:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज फिर से एक और सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। अब एसीबी मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के बारां जिले से जुड़ा हुआ है। यहां पिपलोद में तैनात पटवारी सुभाष विजय के खिलाफ एसीबी को शिकायत मिली थी। परिवादी जयेश ने शिकायत में बताया था कि पटवारी सुभाष विजय नामांतरण खोलने की एवज में उससे आठ हजार रुपए की मांग कर रहा है। इस पर शिकायत के पुख्ता होने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। यहां जैसे ही परिवादी ने पटवारी सुभाष को छह हजार रुपए दिए, तुरंत एसीबी टीम ने पटवारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत के रुपए भी बरामद कर लिए हैं। अब आरोपित पटवारी सुभाष विजय को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें