फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार 

Fri, 26 May 2017 08:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
bribe - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सीकर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को एक कार्रवाई कर पटवारी को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी पटवारी ने यह रिश्वत किसान से जमींन का बंटवारा करने की एवज में ली थी। इसकी एवज में किसान से 80 हजार रुपए मांगे थे। 
विज्ञापन


एसीबी के सीआई हजारीलाल खटाणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नरेश कुमार जाट लक्ष्मणगढ़ तहसील में मंगलूणा पटवार क्षेत्र में पटवारी है। सालासर निवासी हेमेंद्र पारीक ने नेछवा उप तहसील के जुलियासर गांव में अपनी मां के नाम से जमीन खरीदी थी। वह जमीन पर मकान बनाना चाहता था। इसके लिए उसने ज़मीन का बंटवारा करवाने के लिए मंगलूना हल्का पटवारी नरेश कुमार से संपर्क किया। पटवारी नरेश ने बंटवारा करने के लिए हेमेंद्र से घूस के रूप में 80 हजार रूपए मांगे। तब हेमेंद्र ने बतौर एडवांस 40 हजार रूपए दे दिए। हेमेंद्र ने बाकी रकम देने में असमर्थता जताई। तब भी पटवारी नरेश ने उसकी बात नहीं मानी। इस पर हेमेंद्र ने एसीबी में शिकायत दी। 

गोपनीय सत्यापन में पटवारी नरेश ने किसान से 10 हजार रूपए और ले लिए। बाकी 30 हजार रूपए की राशि लेकर शुक्रवार को पटवारी नरेश ने हेमेंद्र को सालासर बुलाया। जहां सेवासदन धर्मशाला के सामने चाय की दुकान पर खड़े पटवारी नरेश ने परिवादी से 30 हजार रूपए की रिश्वत ले ली। तभी एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीआई खटाणा ने बताया कि आरोपी पटवारी को शनिवार को एसीबी कोर्ट जयपुर में पेश किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें